झाबुआ । विधानसभा निर्वाचन 2023 के कार्यों की तैयारियों के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। श्री राजन द्वारा मतदान दिवस के 48 घंटे पूर्व की जाने वाली कार्यवाहियों पर चर्चा की गई तथा बताया कि 15 तारीख को शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार रैलीए ध्वनि विस्तारक यंत्रए नुक्कड़ सभाएं एवं आम सभाएं पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे अतः उसका पालन करवाना सुनिश्चित करें।साथ ही मतदाता पर्ची वितरण की समीक्षा करते हुए बताया गया कि मध्यप्रदेश में 92ः मतदाता पर्ची का वितरण हो चुका है जिन जिलों में कम वितरण हुआ है उन्हें शीघ्र ही वितरण करने हेतु निर्देशित कियाए उन्होंने सभी जिलों को निर्देशित किया कि सभी मतदान केंद्रों पर विद्युत की निर्बाध रूप से सतत सप्लाई होती रहे।
श्री राजन द्वारा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया पर राजनीतिक विज्ञापन के संबंध में बताया कि कोई भी राजनीतिक विज्ञापन मतदान दिवस के दिन बिना जिला एमसीएमसी समिति की पूर्वानुमति के बिना जारी नही हो यह सुनिश्चित करे। मतदान की निष्पक्षता बनी रहे इस हेतु मतदान दलों के रवाना होने के समय सेक्टर अधिकारियों को दलों को ले जाने एवं वापस लाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाए। साथ ही अंतर्राजीय सीमा से लगे जिलों को सुरक्षा के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिले से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री तन्वी हुड्डाए अपर कलेक्टर श्री एसण्एसण् मुजाल्दाए संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंकिता प्रजापतिए संयुक्त कलेक्टर श्री भूपेंद्र रावतए जिला कोषालय अधिकारी श्रीमती ममता चगोड़ एवं सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
.jpeg)