दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गए अजीतसिंह, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

झाबुआ। जिले के बेटे अजीतसिंह राठौर दिल्ली में हुए गरिमामय समारोह में हाल ही में देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से सम्मानित हुए है। ज्ञातव्य रहे कि उन्हें 67वां फिल्म फेस्टीवल पुरस्कार उनकी फिल्म ‘‘मरू रो मोती’’ के लिए प्रदान किया गया है। इससे पूर्व भी वर्ष 2009 में वह तत्कालीन महामहिम राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से 55वें फिल्म फेस्टिवल अवार्ड से सम्मानित हो चुके है।

     सम्मान अवसर पर दिल्ली में अजीतसिंह की माताजी डाॅ. अर्चना राठौर एवं पिता अशोकसिंह राठौर झाबुआ, धर्मपत्ति श्रीमती रिचा एवं पुत्री रेवा राठौर (मुंबई) तथा बड़े भाई अमितसिंह लंदन से भी उपस्थित रहे। अजीतसिंह की इस उपलब्धि पर परिवारजन काफी गौरवान्वित है। अजीत सिंह को 13 वर्ष बाद पुनः 39 वर्ष की आयु में दूसरी बार राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त भी उनकी कई बड़ी उपलब्धियां रही है। वह हाल ही में आस्कर बोर्ड ज्यूरी के सदस्य भी मनोनीत हुए है। उनकी गुजराती फिल्म ’छेल्लो शो’ का नॉमिनेशन आस्कर अवार्ड के लिए हुआ है। 

Jhabua News- युवा अजीतसिंह राठौर महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से हुए सम्मानित, दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार






अजीतसिंह की इस उपलब्धि पर उन्हें समस्त मित्रों, रिश्तेदारो, समस्त जिलेवासियों की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।

न्यूज़ एडिटर

झाबुआ फर्स्ट मध्यप्रदेश में स्थापित अग्रणी हिंदी वेब न्यूज़ , वर्ष 2022 में आरएनआई दिल्ली द्वारा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में पंजीयन के बाद खबरों को ऑनलाइन और प्रिंट दोनों ही माध्यम से प्रकाशित किया जा रहा है।
आरएनआई न. MPHIN39085 .

ख़बर पर आपकी राय