छात्रों से अभद्र व्यवहार के वायरल ऑडियो में फंसे झाबुआ एसपी निलंबित

झाबुआ। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान झाबुआ के एसपी अरविंद तिवारी को हटाने का ऐलान कर दिया। अचानक हुए इस ऐलान से प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई हर कोई यह जानना चाहता था कि आखिर ऐसा हुआ क्या है,  उसके पीछे की वजह आपको इस खबर में बताएंगे. दरसल कल पॉलिटेक्निक कॉलेज झाबुआ के करीब 30 से 40 बच्चे देर रात को झाबुआ कोतवाली पहुंचे थे यहां उन्हें मांग की कि उनके साथ उनके बेच के सीनियर बच्चे बदसलूकी करते हैं मारपीट करते हैं, हमला करते हैं, शराब पीकर आते हैं उनके कमरों पर अतिक्रमण करने की कोशिश करते हैं. इसकी शिकायत करते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं होती, उन्हें सुरक्षा दी जाए.
jhabua sp vial audio- jhabua sp video- jhabua sp removed- Viral-Audio-Jhabua-SP-suspended-for-misbehavior-with-students-
         लेकिन थानों पर तुरंत सुनवाई नहीं होती है, इन छात्रों के साथ भी यही हुआ और इनकी सुनवाई नहीं हुई परेशान छात्रों में से एक छात्र ने एसपी अरविंद तिवारी को फोन लगा दिया, मदद मांगने के लिए फोन लगाया गया था लेकिन मदद की बजाय एसपी साहब ने क्या बोला इस पूरी बातचीत का ये वायरल ऑडियो है हम आपको सुना रहे हैं कहीं भी बीप नहीं करेंगे इसे आप अश्लीलता की श्रेणी में ना माने बल्कि इस तरीके से समझिए कि कैसे बदलते वक्त के साथ भी पुलिस बदलने को तैयार नहीं है, चाहे वह पुलिस का सिपाही हो चाहे पुलिस का एसपी हो. आपको बता दें कि आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का झाबुआ जिले का भी दौरा है. पेटलावद में वह एक जनसभा करने वाले हैं तो स्वाभाविक सी बात है जिस जिले में मुख्यमंत्री जा रहे हैं उस जिले में मीडिया भी उनसे सवाल कर सकती थी. शायद इसीलिए इस मामले में असहजता की स्थिति से बचने के लिए सीएम द्वारा झाबुआ एसपी को तुरंत निलंबित किया है.

सुनिए पूरी बातचीत का वायरल ऑडियो  




ऑडियो सुन के आपको भी लगा होगा कि बातचीत का लहजा निश्चित तौर पर बहुत असहज है, हालांकि पुलिस की भाषा इसी तरीके की रहती है. लेकिन अब सोशल मीडिया का जमाना है चीजे रिकॉर्ड में आने लगी है और रिकॉर्ड में आने लगी है तो सोशल  मीडिया पर वाइरल होने लगी है,  लेकिन पुलिस बदलना नहीं चाहती, नतीजा इस तरीके के प्रशासनिक फैसले लेने पड़ते हैं।
  
सीएम ने क्या कहा 
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पूरी घटना पर कहा की तत्कालीन झाबुआ एसपी से छात्रों ने कुछ मांग की थी मांग सुनने की बजाय एसपी द्वारा उनको अपशब्द बोले थे मैंने तत्काल जांच के आदेश दिए थे, अभी मेरे पास रिपोर्ट आ गई है जिसमे में यह स्पष्ट है की यह आवाज़  एसपी तत्कालीन झाबुआ की ही है. बच्चों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करना और उनकी मांगो को न मानने पर मेरे द्वारा झाबुआ एसपी को तुरंत निलंबित करने का आदेश दे दिया गया है।  

न्यूज़ एडिटर

झाबुआ फर्स्ट
झाबुआ फर्स्ट मध्यप्रदेश में स्थापित अग्रणी हिंदी वेब न्यूज़ , वर्ष 2022 में आरएनआई दिल्ली द्वारा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में पंजीयन के बाद खबरों को ऑनलाइन और प्रिंट दोनों ही माध्यम से प्रकाशित किया जा रहा है।
आरएनआई न. MPHIN39085 .

ख़बर पर आपकी राय