नीमच की बेटी देविशा ने किया राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन

Neemuch's daughter Devisha has brought laurels to the nation..
झाबुआ फर्स्ट

 68वी राष्ट्रीय विद्यालयीन जिमनास्टिक प्रतियोगिता में टॉप 5 में बनाया स्थान

नीमच। नीमच का नाम खेलों में हमेशा से ही ऊंचा रहा है। इस बार फिर में एक बार नीमच की एक बेटी ने जिमनास्टिक्स में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप 5 में स्थान बनाकर नीमच का नाम गौरवान्वित किया है। नीमच शहर की नीमचसिटी की रहने वाली देविशा पिता गजेंद्र(पीयूष) चौधरी ने दिनांक 02 से 03 फरवरी  2024 तक पश्चिम बंगाल के कोलकाता के स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के  इंडोर स्टेडियम में आयोजित 68वी शालेय राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता अंडर 17 वर्ग में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे देश भर से आई सैकड़ों खिलाड़ियों में 5वे स्थान पर आई। देविशा नीमच जिले से पहली ऐसी जिम्नास्टिक खिलाड़ी है जिसने ये मुकाम हांसिल किया है। देविशा के कोच राजकुमार सिन्हा ने बताया कि यह हमारे पूरे शहर ही नही पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि  देशभर के विभिन्न राज्यों  की राष्ट्रीय प्रतिभागियों में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन देकर देविशा चौधरी ने अपना स्थान बनाया। देविशा ने जिम्नास्टिक की अनइवन बार पर बेहतरीन प्रदर्शन किया और टॉप 5 में रही। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी नीमच के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तरीय और राज्य स्तरीय पर खेल चुके है। 

नीमच की बेटी देविशा ने किया राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन


नीमच पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

देविशा और कोच राजकुमार सिन्हा के नीमच पहुंचने पर भोलियावास स्थित मिताई एक्रोमेनिएक्स जिम्नास्टिक सेंटर पर एक स्वागत समारोह रखा गया। जिसमें खिलाड़ी देविशा को शुभकामनाएं देने के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी सावित्री मालवीय, बाबूलाल गौड़, किशोर बागड़ी, रमेश मोरे, मालवीय जी, शबनम खान मेडम, उमाकांत पुरोहित, ईश्वर सिंह चौहान, दिलीप रावल, राहुल चौधरी, मुकेश भेपारिया, राकेश सिन्हा, रुक्मणी देवी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।  

न्यूज़ एडिटर

झाबुआ फर्स्ट
झाबुआ फर्स्ट मध्यप्रदेश में स्थापित अग्रणी हिंदी वेब न्यूज़ , वर्ष 2022 में आरएनआई दिल्ली द्वारा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में पंजीयन के बाद खबरों को ऑनलाइन और प्रिंट दोनों ही माध्यम से प्रकाशित किया जा रहा है।
आरएनआई न. MPHIN39085 .

ख़बर पर आपकी राय