पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतदान तैयारियों का सख्त निरीक्षण

झाबुआ फर्स्ट

झाबुआ । जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों हेतु सामग्री वितरण स्थान पर बैरिकेट्स एवं काउंटर की जानकारी ली गई तथा निर्देशित किया कि तीनों विधानसभा हेतु मतदान सामग्रियों का वितरण यहीं से होना हैए इसलिए सामग्री वितरण कार्य में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय से सौंपे गए कार्यों के अनुरूप तैयारी की समीक्षा कर लें। यदि किसी तरह की आशंका हो तो समय रहते समाधान कर लिया जाए ।कलेक्टर द्वारा पार्किंग व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया तथा ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सेक्टर अनुसार सभी वाहनों को क्रमबद्ध रूप से व्यवस्थित रखें जिससे मतदान दल को वहां तक पहुंचने में किसी तरह की कठिनाई न हो। प्रत्येक वाहन में मतदान दल क्रमांक और रूट चार्ट तथा मोबाइल नंबर आवश्यक रूप से चस्पा हो।

सामग्री वितरण के एक दिन पूर्व पॉलिटेक्निक कॉलेज झाबुआ में मतदान सामग्री वितरण के संबंध में की गई तैयारियों का निरीक्षण किया गया


                      कलेक्टर द्वारा सामग्री वितरण परिसर का निरीक्षण किया तथा निर्देशित किया कि सभी काउंटर में सेक्टर की जानकारी फ्लेक्स के माध्यम से जानकारी चस्पा की जाए। आगमन और प्रस्थान के लिए भी फ्लेक्स के माध्यम से जानकारी प्रदर्शित करें। कलेक्टर ने सामग्री वितरण के सभी स्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विधानसभा निर्वाचन 2023 के कार्यक्रम अनुसार 16 नवंबर को मतदान सामग्री  प्रदाय की जाना है तथा 17 नवंबर को मतदान होना है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री एसण्एसण् मुजाल्दाए कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंकिता प्रजापतिए संयुक्त कलेक्टर श्री भूपेंद्र रावत एवं सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।    

न्यूज़ एडिटर

झाबुआ फर्स्ट
झाबुआ फर्स्ट मध्यप्रदेश में स्थापित अग्रणी हिंदी वेब न्यूज़ , वर्ष 2022 में आरएनआई दिल्ली द्वारा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में पंजीयन के बाद खबरों को ऑनलाइन और प्रिंट दोनों ही माध्यम से प्रकाशित किया जा रहा है।
आरएनआई न. MPHIN39085 .

ख़बर पर आपकी राय