छेड़खानी के आरोपों में घिरे झाबुआ एसडीएम, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

झाबुआ। एसडीएम सुनिल कुमार झा के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। एसडीएम झा  रविवार को जिला मुख्यालय पर एक होस्टल का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान वे आदिवासी बालिकाओं से संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन पर बालिकाओं को गलत तरीके से छूने का आरोप है। मामले की शिकायत सोमवार को हुई। देर रात जांच के बाद छेड़खानी के आरोप में धारा 354, धारा 354 (A) एसटीएससी एक्ट में प्रकरण दर्ज हुआ, उन पर पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है। इस एफआईआर के बाद कलेक्टर के प्रतिवेदन पर सोमवार देर रात कमिश्नर पवन शर्मा ने सुनिल कुमार झा को सस्पैंड कर दिया है। 

   पुलिस की टीम झा के आवास के आसपास लग गई है। किसी भी वक्त इनकी गिरफ्तारी संभव है। झाबुआ एसडीएम सुनील झा द्वारा बालिका हॉस्टल निरीक्षण के दौरान बच्चियों को बैड टच करने को लेकर  झाबुआ कोतवाली पुलिस में मामला दर्ज किया छेड़खानी मामला, धारा 354 के साथ एससी एसटी एक्ट एवं पास्को एक्ट में भी मामला हुआ दर्ज, कलेक्टर के प्रतिवेदन के बाद देर रात एसडीएम को किया कमिश्नर ने निलंबित, पूर्व में अलीराजपुर के भाजपा रेत कारोबारी से अवैध वसूली के मामले में चर्चा में रहे हैं एसडीएम सुनील कुमार झा। 

न्यूज़ एडिटर

झाबुआ फर्स्ट मध्यप्रदेश में स्थापित अग्रणी हिंदी वेब न्यूज़ , वर्ष 2022 में आरएनआई दिल्ली द्वारा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में पंजीयन के बाद खबरों को ऑनलाइन और प्रिंट दोनों ही माध्यम से प्रकाशित किया जा रहा है।
आरएनआई न. MPHIN39085 .

ख़बर पर आपकी राय