पुलिस थाना कोतवाली द्वारा चोरी की 3 मोटरसाईकल जप्त

झाबुआ. गत दिनो झाबुआ शहर के रोहितदास मार्ग व सुभाष मार्ग एवम ज़िला अस्पताल झाबुआ से दिन दहाडे अज्ञात चोरो द्वारा दो एचएफ मोटर साईकल एवम एक हीरो स्पेलंडर की चोरी कर की गई थी. जिससे पुलिस अधीक्षक झाबुआ अगम जैन,अति. पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे, एसडीओपी झाबुआ बबीता बामनिया के नेतृत्व में एक टीम गठीत की गई जिनके द्वारा एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में ले कर दो एचएफ डीलक्स Mp 45 MH 0615 , MP 69 MC 7131 व एक हीरो स्पेण्डर मोटर साईकल  MP 11 E 2270 जप्त की गई .
 

जप्त की गई मोटर साईकल:
  1. अपराध क्रमांक 748/2023 धारा 379 भादवि में जप्त MP 69 MC 7131 हीरो एच एफ डीलक्स बाईक
  2. अपराध क्रमांक 749/2023 धारा 379 भादवि में जप्त Mp 45 MH 0615 हीरो एच एफ डीलक्स बाईक
  3. अपराध क्रमांक 751/2023 धारा 379 भादवि में जप्त MP 11 E 2270 हीरो एच एफ डीलक्स बाईक
उक्त सराहनीय कार्य में थाना कोतवाली से निरीक्षक सुरन्द्रसिंह गडारिया, उप निरीक्षक श्याम कुमावत एएसआई गोपाल सोलंकी, आरक्षक रतन, आरक्षक गमतु, आरक्षक सुरजीत का योगदान रहा।

न्यूज़ एडिटर

झाबुआ फर्स्ट
झाबुआ फर्स्ट मध्यप्रदेश में स्थापित अग्रणी हिंदी वेब न्यूज़ , वर्ष 2022 में आरएनआई दिल्ली द्वारा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में पंजीयन के बाद खबरों को ऑनलाइन और प्रिंट दोनों ही माध्यम से प्रकाशित किया जा रहा है।
आरएनआई न. MPHIN39085 .

ख़बर पर आपकी राय