खनिज विभाग का बड़ा अभियान: अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रकों को किया सीज, ड्राइवरों पर केस दर्ज

झाबुआ। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी अनिल राठौर व खनिज अधिकारी राकेश कनेरिया के मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु खनिज व राजस्व विभाग के अमले द्वारा 18 फरवरी को पेटलावाद में किए गए खनिज परिवहन आकस्मिक जांच मे वाहन क्रमांक  MH18BA9225, RJ09GD4162  द्वारा रेत व वाहन क्रमांक GJ20V5829 द्वारा गिट्टी खनिज का अवैध परिवहन करते पाए जाने से जप्त कर थाना प्रभारी पेटलवाद की अभिरक्षा में रखा गया। इन वाहनो पर मध्यप्रदेश (अवैध खनन, परिवहन और भंडारण)  नियम 2022  के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जावेगी।


न्यूज़ एडिटर

झाबुआ फर्स्ट मध्यप्रदेश में स्थापित अग्रणी हिंदी वेब न्यूज़ , वर्ष 2022 में आरएनआई दिल्ली द्वारा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में पंजीयन के बाद खबरों को ऑनलाइन और प्रिंट दोनों ही माध्यम से प्रकाशित किया जा रहा है।
आरएनआई न. MPHIN39085 .

ख़बर पर आपकी राय